महिला ने एसपी लगाई न्याय की गुहार, वीडियो आया सामने:उधारी मांगने पर नाराज़ युवक ने की महिला से मारपीट

सवाई माधोपुर के भूरी पहाड़ी गांव बदमाश‌ की ओर से महिला से मारपीट करने का वीडियो सामने आया है। वीडियो में आरोपी महिला व उसके परिवार के साथ लाठी से हमला करता हुआ दिखाई दे रहा है। हालांकि घटना दो तीन दिन पुरानी बताई जा रही है। जिसका वीडियो सामने आया है। घटना को लेकर मौसम पत्नी पिंटू ने कुंडेरा थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई है। फिलहाल पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज मामले की जांच शुरू कर दी है। घटना को लेकर कुंडेरा थाने में दी शिकायत रिपोर्ट में मौसम धोबी ने बताया उसका पति पिंटू धोबी ड्राइवर है जो तीन अप्रैल को‌ गाड़ी खड़ी कर घर आ रहा था। इस दौरान रास्ते में उसे आरोपी विजय मिल‌ गया। जिसने उसके पति ने उधार दिए हुए 1700 रूपए मांगे। जिस पर विजय पिंटू से कहासुनी करने लगा तो वह घर आ गया। दोपहर करीब 12.30 बजे विजय हाथ लाठी लेकर घर में घुस आया और गाली गलौज करने लगा। जब परिवार वालों में गाली गलौज की तो उसने पिंटू मारपीट की। बीच बचाव उसने मौसम पर को नीचे पटक दिया और उसकी छाती पर बैठ गया। विजय ने मौसम के साथ थप्पड़ और मुक्कों से मारपीट की। जिससे उसके कपड़े अस्त व्यस्त हो गए और उसकी लज्जा भंग हुई। फिलहाल मुंडेरा पुलिस ने शिकायत पर मामले की जांच शुरू कर दी है। मामले में पीड़िता मौसम की ओर से सवाई माधोपुर एसपी ममता गुप्ता से न्याय की गुहार लगाई है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *