महिला ने तीन लोगों पर लगाया जादूटोना का आरोप:बोली- बहू के इलाज में 2 लाख खर्च, छतरपुर एसपी कार्यालय में न्याय की गुहार

छतरपुर में एक महिला ने अपनी बहू पर जादूटोना करने का आरोप लगाते हुए तीन व्यक्तियों के खिलाफ गुरुवार को पुलिस अधीक्षक (एसपी) कार्यालय में शिकायत दर्ज कराई है। महिला का दावा है कि इस जादूटोना के कारण उसकी बहू बीमार है और उसके इलाज में अब तक लगभग 2 लाख रुपए खर्च हो चुके हैं। सिविल लाइन थाना क्षेत्र के चंद्रपुरा निवासी राजवती आदिवासी ने बताया कि सटई थाना क्षेत्र के अमरपुरा गांव के विहारी, जमना और बसोर नामक तीन लोग रात के अंधेरे में जंगल में देवी-देवताओं की पूजा और झाड़-फूंक करते हैं। राजवती के अनुसार, ये लोग ‘देवी आने’ का बहाना बनाकर उसकी बहू पर जादूटोना कर रहे हैं। पीड़िता ने बताया कि कुछ समय पहले जब उसकी बहू को सिर दर्द की शिकायत हुई और उसे इलाज के लिए ले जाया गया, तभी कथित तौर पर इन व्यक्तियों ने उस पर जादूटोना कर दिया। इसके बाद से बहू लगातार बीमार रहने लगी है। राजवती आदिवासी ने आरोप लगाया कि कई बार शिकायत करने के बावजूद स्थानीय पुलिस ने उनकी रिपोर्ट दर्ज नहीं की। इसी कारण उन्हें न्याय की गुहार लगाने के लिए एसपी कार्यालय आना पड़ा। पीड़ित परिवार ने मामले की गहन जांच कर आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है। इस संबंध में सिविल लाइन थाना प्रभारी सतीश सिंह ने बताया कि शिकायत की जांच के बाद उचित कार्रवाई की जाएगी।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *