महिला ने नशीला पदार्थ पिलाकर दुष्कर्म करने का आरोप लगाया, आरोपी बोला -फर्जी मुकदमे में फंसाने की कोशिश

लुधियाना में एक महिला के साथ धोखाधड़ी, नशीला पदार्थ पिलाकर सामूहिक दुष्कर्म और ब्लैकमेलिंग करने का गंभीर मामला सामने आया है। पीड़िता की शिकायत पर थाना दुगरी की पुलिस ने करीब पांच महीने बाद ऋषि पाल सिंह, परजीत सिंह और एक अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है। पुलिस आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी कर रही है। मामले में बीएनएस की धारा 70, 351(2) और 127(2) के तहत केस दर्ज किया गया है। फिलहाल पुलिस दोनों पक्षों के दावों की जांच कर रही है। ऑफिस में साथियों समेत दुष्कर्म कर अश्लील वीडियो बनाई, ब्लैकमेल किया मेरी पहचान पहले ऋषि पाल सिंह से हुई थी। आर्थिक जरूरत का हवाला देने पर ऋषि पाल ने उसे परजीत सिंह से मिलवाकर 10 प्रतिशत ब्याज पर 2 लाख 70 हजार रुपए दिलवाए, जिसे मैंने समय पर लौटा दिया। 13 अगस्त 2025 को ऋषि पाल ने उसे शनि मंदिर के पास अपने कार्यालय में बुलाया। वहां परजीत सिंह और एक अन्य व्यक्ति पहले से मौजूद थे। तीनों ने मुझे कोल्ड ड्रिंक में नशीला पदार्थ मिलाकर पिला दिया। बेहोशी की हालत में दुष्कर्म किया। इस दौरान अश्लील वीडियो भी बनाई। आरोपियों ने वीडियो वायरल करने और जान से मारने की धमकी देकर मुझसे ब्लैंक चेक और कागजों पर जबरन साइन करवाए। लंबे समय तक ब्लैकमेलिंग झेल रही थी। आखिरकार पुलिस में शिकायत दर्ज करवाई, जिसके बाद केस दर्ज किया गया।- पीड़ित महिला आरोपी महिला मां-भाई के साथ ऑफिस आई थी, मेरे पास वीडियो शिकायतकर्ता महिला और बलविंदर सिंह ने उसे दुगरी भगत सिंह नगर स्थित एक मकान बेचने का सौदा किया था, जिसकी कीमत 13 लाख 50 हजार रुपए थी। बतौर बयाना मैंने 4.5 लाख रुपए दिए थे। बाद में मकान के मालिकाना हक को लेकर विवाद सामने आया, जिसके बाद महिला और उसके साथी ने मुझे कुछ रकम वापस की। महिला ने मेरे खिलाफ पुलिस कमिश्नर और हाईकोर्ट में शिकायत दी थी, जिसमें अदालत ने महिला और उसके साथी पर जुर्माना भी लगाया था। मेरे पास सीसीटीवी फुटेज मौजूद है, जिसमें महिला 13 अगस्त को अपने भाई और मां के साथ मेरे ऑफिस में बैठी नजर आ रही है। -ऋषि पाल सिंह

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *