जालंधर| महिला पतंजलि योग समिति की ओर से राज्य प्रभारी सीमा शंगारी के मार्गदर्शन में योग भवन माई हीरां गेट में मां सरस्वती की प्रतिमा पर पुष्प अर्पित कर बसंत पंचमी का पर्व मनाया गया। उन्होंने बताया कि मां सरस्वती विद्या, बुद्धि, ज्ञान और वाणी की देवी है, जो हमें ज्ञान देती है। यहां किरण चड्ढा, समिता कपूर, सरोज बाला, पम्मी वर्मा, टीना, रेखा, मधु, रमन शर्मा, सुनीता गुप्ता, सुनीता कोहली, नीलम सलवान, सविता चौहान, दमनजीत कौर, हैप्पी मल्होत्रा, जागृति, पूनम, रमेश अग्रवाल, संगीता चोपड़ा, संगीता शर्मा, अनीता पुरी व अन्य लोग उपस्थित थे।


