एजुकेशन रिपोर्टर|रांची झारखंड कर्मचारी चयन आयोग (जेएसएससी) द्वारा झारखंड महिला पर्यवेक्षिका प्रतियोगिता परीक्षा – 2023 का फाइनल आंसर-की और रिस्पांस शीट का लिंक जारी कर दिया गया है। परीक्षार्थी आंसर-की और रिस्पांस शीट 25 दिसंबर तक डाउनलोड कर सकते हैं। बताते चलें कि महिला पर्यवेक्षिका पद के लिए इसी साल आठ से 13 सितंबर और 18 से 20 सितंबर तक विभिन्न पालियों में परीक्षा आयोजित की गई थी। इसके बाद दो अक्टूबर को प्रोविजनल आंसर-की जारी किया गया था, जो वेबसाइट पर छह अक्टूबर तक था। अभ्यर्थियों से प्राप्त आपत्तियों पर विशेषज्ञ समिति के मंतव्य के बाद फाइनल आंसर-की और रिस्पांस शीट जारी किया गया है। आयोग ने कहा है कि 25 दिसंबर के आयोग की वेबसाइट पर फाइनल आंसर-की और रिस्पांस शीट उपलब्ध नहीं रहेगा। बताते चलें कि महिला पर्यवेक्षिका के 444 पदों के लिए ऑनलाइन आवेदन 26 सितंबर से 25 अक्टूबर तक आवेदन आमंत्रित किए गए थे।


