महिला पर भालू ने किया हमला, गंभीर

भास्कर न्यूज | जनकपुर ग्राम पंचायत चिडौला में शनिवार शाम करीब 6 बजे एक महिला पर जंगली भालू ने हमला कर दिया। प्रेमवती सिंह (40 वर्ष) पति राजभान सिंह, निवासी चिडौला देवी पारा टोला के पास खेत में महुआ डोरी बीन रही थीं। यह खेत कक्ष क्रमांक पी.एफ 1360 से सटा हुआ है और राजस्व क्षेत्र में आता है। अचानक भालू ने हमला कर दिया। महिला के सिर और दाहिने हाथ में गंभीर चोटें आईं। घटना के बाद प्रेमवती को जनकपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लाया गया। यहां प्राथमिक इलाज के बाद उन्हें बेहतर इलाज के लिए जिला अस्पताल शहडोल रेफर किया गया। वन परिक्षेत्र अधिकारी जनकपुर ने तत्काल 3 हजार रुपए की सहायता राशि दिलाई। वन विभाग द्वारा वन्यप्राणी क्षतिपूर्ति की प्रक्रिया जारी है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *