मनेंद्रगढ़ | जिले में महिला एवं बाल विकास विभाग अंतर्गत नवा बिहान सहित अन्य योजनाओं के तहत 28 पदों पर की गई संविदा भर्ती प्रक्रिया विवादों में घिरती नजर आ रही है। भर्ती में नियमों की अनदेखी, संदेहास्पद अनुभव प्रमाण पत्र और पात्रता की उपेक्षा के आरोप सामने आए हैं। मामले को लेकर पूर्व विधायक गुलाब कमरो ने प्रशासन की कार्यप्रणाली पर कड़े सवाल उठाए हैं। पूर्व विधायक ने आरोप लगाया कि भर्ती प्रक्रिया में शामिल कई अभ्यर्थी छत्तीसगढ़ के विभिन्न जिलों के निवासी हैं, लेकिन अधिकांश ने प्रशिक्षण और अनुभव लखनपुर से प्राप्त होना दर्शाया है।


