महिला मंडल ने किया संकीर्तन का आयोजन

लुधियाना| श्री सिद्ध दुर्गा माता मंदिर में महिला मंडल ने संकीर्तन का आयोजन किया, जिसमें सभी महिलाओं ने बारी-बारी से मां के भजन गाए। कार्यक्रम में महिलाओं ने भक्ति भाव से प्रस्तुतियां दीं और मंदिर परिसर पूरे समय मां की स्तुति से गूंजता रहा। संकीर्तन के दौरान सभी महिलाओं ने एक-एक भजन गाकर अपनी सहभागिता निभाई। मंदिर प्रबंधन ने महिला मंडल के प्रयासों की सराहना की। मंदिर समिति चेयरमैन नवदेव बांसल, प्रेसिडेंट विजय जैन, वाइस प्रेसिडेंट राजेश अग्रवाल, सेक्रेटरी तिलक राज जैन, करण शर्मा, मनीष अग्रवाल, राहुल अग्रवाल, पिंकी, अर्पित मंगल, नीलम जैन, रजनी, सहित कई लोग मौजूद रहे।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *