भास्कर न्यूज | महासमुंद महासमुंद नगर के काव्यांश भवन में शनिवार को हल्दी कुमकुम कार्यक्रम का आयोजन दोपहर 3 से 6 बजे तक किया गया। मकर संक्रांति से शुरू इस त्योहार का आयोजन एक माह तक किया जाता है। कार्यक्रम की शुरुआत आई तुलजा भवानी भारत माता, जीजा माता व छत्रपती शिवाजी महाराज के छाया चित्र पर माल्यार्पण पूजा अर्चना करके किया गया। इस अवसर पर अतिथियों ने हल्दी कुमुकुम को सौभाग्य संस्कृति का प्रतीक बताते हुए उनका महत्व बताया। साथ ही एक दूसरे को हल्दी कुमकुम लगाकर सम्मान किया। मराठा समाज में यह परम्परा वर्षों से चली आ रही है। यह कार्यक्रम मकर संक्रांति से प्रारंभ होकर पूरे एक माह तक मनाया जाता है। लोग एक दूसरे के घर जाकर हल्दी कुमकुम लगाकर भेंट करते हैं उसके बाद समाज द्वारा एक साथ सामूहिक रूप से मनाते हैं। उक्त कार्यक्रम में आज महिलाओं के लिए उखाने प्रतियोगिता व बच्चों की लूट कार्यक्रम का आयोजन किया गया। उखाने प्रतियोगिता में प्रथम स्थान ललिता पवार, द्वितीय स्थान माया भोसले, तृतीय स्थान प्रतिभा आहेर, भारती गायकवाड़ व मीरा पवार ने प्राप्त किया। मौके पर वंदना थिटे, अनिता पवार, यनिता घाड़गे, ज्योति पवार, संध्या सेलके, हेमा ढिगे, रमेश्वरी घाड़गे, अनिता पवार, पारुल पवार, माधुरी पवार, मालती भोसले, ज्योति भोसले, प्रभा भोयर, गीता भोयर, रेणु देवकर, ममता देवकर, ममता गायकवाड़, भारती गायकवाड़, त्रिवेणी गायकवाड़, अर्चना गायकवाड़, मीना मिनाक्षी पवार, संध्या सेलके सहित अन्य लोग मौजूद थे।


