महिला विंग की दोबारा प्रदेश अध्यक्ष चुनी गईं प्रीति देशमुख

भास्कर न्यूज | बालोद बालोद निवासी प्रीति देशमुख छत्तीसगढ़ प्रदेश दिल्लीवार कूर्मी क्षत्रिय समाज के महिला विंग की दूसरी बार अध्यक्ष निर्वाचित हुई है। केंद्रीय कार्यालय दुर्ग में हुई मतगणना में हुए चुनाव में प्रीति देशमुख ने 478 मत प्राप्त करके अपने निकटतम प्रतिद्वंदी को 147 वोटों से पराजित किया। इसके पूर्व 2021 में हुए चुनाव में प्रीति देशमुख को 469 मत मिले थे परन्तु इस बार 478 मत प्राप्त हुआ। दिल्लीवार कुर्मी क्षत्रिय समाज के लोग दुर्ग, रायपुर, महासमुंद, कांकेर एवं राजनांदगांव लोकसभा क्षेत्रों में निवासरत है जो 13 सामाजिक सर्किल और 5 नगर इकाई में बंटे हुए है सभी सर्किल एवं नगर इकाई के प्रतिनिधि केंद्रीय अध्यक्ष को वोट देते है।प्रीति देशमुख जिले के ग्राम सुंदरा निवासी सेवानिवृत्त शिक्षक टीकम सिंह देशमुख के ज्येष्ठ पुत्र षडेन्द्र देशमुख की पत्नी हैं।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *