चिरमिरी| सौहार्दपूर्ण वातावरण में प्रभु यीशु ख्रीस्त का जन्मदिन गोदरीपारा स्थित ईएल चर्च में हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। इस दौरान चर्च को भव्य तरीके से सजाया गया। वहीं, क्रिसमस गीतों के साथ विशेष प्रार्थना सभा का आयोजन किया गया। प्रभु यीशु ख्रीस्त के भजन एवं गीतों की प्रस्तुति महिला सभा, जवान सभा एवं छोटे बच्चों के द्वारा नृत्य की प्रस्तुति दी गई। वहीं पास्टर गोशेन एक्का के द्वारा बाइबल वाचन कर प्रभु यीशु ख्रीस्त के जन्मोत्सव के संबंध में संदेश दिया। उन्होंने बताया कि क्रिसमस पर्व ईसाई समाज का सबसे बड़ा पर्व है। यह खुशी और उत्साह का प्रतीक है। विश्व शांति एवं मानव कल्याण एवं ईश्वरीय प्रेम का संदेश देते हुए क्रिसमस पर्व मनाया गया।


