महिला सम्मेलन में लखपति दीदियों को बांटे प्रमाण पत्र:महिलाओं समूहों को सवा 4 करोड़ से ज्यादा का रिवाल्विंग फंड और ऋण दिया

प्रदेश की उच्च और तकनीकी शिक्षा विभाग की शासन सचिव और डूंगरपुर प्रभारी सचिव डॉ. आरुषि मलिक जिले के एक दिवसीय दौरे पर रहीं। विजयाराजे सिंधिया ऑडिटोरियम में सरकार के कार्यकाल की पहली वर्षगांठ के तहत जिला विकास प्रदर्शनी और पंच गौरव प्रदर्शनी का अवलोकन किया। महिला सम्मेलन में लखपति दीदियों को प्रमाण पत्र बांटे गए। वहीं महिला समूहों को सवा 4 करोड़ से अधिक का रिवाल्विंग फंड और महिला निधि ऋण का वितरण किया गया। राज्य सरकार के कार्यकाल की पहली वर्षगांठ पर डूंगरपुर जिले की प्रभारी सचिव डॉ. आरुषि मलिक शनिवार को डूंगरपुर पहुंचीं। उन्होंने विजयाराजे सिंधिया ऑडिटोरियम में जिला विकास प्रदर्शनी और पंच गौरव प्रदर्शनी का अवलोकन किया। पंच गौरव के बारे में जानकारी ली। आंगनबाड़ी केंद्रों में पंजीकृत गर्भवती महिलाओं की गोद भराई करवाने के साथ आंगनबाड़ी केंद्रों में पंजीकृत 6 महीने के बच्चों का अन्नप्राशन कराया। प्रभारी सचिव ने अमृत आहार योजना में आंगनबाड़ी पंजीकृत बच्चों को दुग्ध वितरण योजना की शुरुआत की। प्रभारी सचिव ने राज्य सरकार के कार्यकाल की पहली वर्षगांठ पर जिला प्रशासन और आईसीडीएस की ओर से आयोजित महिला सम्मेलन में भाग लिया। सागवाड़ा विधायक शंकर डेचा, कलेक्टर अंकित कुमार सिंह शामिल हुए। महिला सम्मेलन में वीसी के जरिए जुड़ते हुए सीएम भजनलाल शर्मा ने महिला स्वयं सहायता समूह की महिलाओं को रिवाल्विंग फंड की राशि, प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना के अंतर्गत जिले की 3 हजार 598 महिलाओं के खाते में 1500 रुपए की अतिरिक्त धनराशि के साथ रसोई गैस सिलेंडर के लिए सब्सिडी दी। लाडो प्रोत्साहन योजना में जिले की 3 हजार 144 लाभार्थियों के खातों में राशि डीबीटी के माध्यम से जारी की। जिला स्तरीय महिला सम्मेलन में महिला समूहों को 4 करोड़ का ऋण भी वितरण किया गया। साथ ही लखपति दीदियों को प्रमाण पत्र देकर सम्मानित भी किया गया।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *