महिला सरपंच से एक करोड़ फिरौती मांगी, गैंगस्टर डोनी समेत 2 पर केस

अमृतसर | थाना ब्यास पुलिस ने महिला सरपंच से एक करोड़ फिरौती मांगने के आरोप में गैंगस्टर डोनी सहित 2 आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज किया है। आरोपियों की पहचान सठियाला के रहने वाले बलविंदर सिंह उर्फ डोनी और गगनदीप सिंह उर्फ डड्डी निवासी टांगरा के रूप में हुई है। पुलिस को दी शिकायत में कुलदीप कौर निवासी कंमोके ने बताया कि वह गांव की मौजूदा सरपंच है। 7 अप्रैल को उसे फोन पर विदेशी नंबर से कॉल आई जिसमें खुद को डोनी बल बोलते हुए युवक ने एक करोड़ रुपए की फिरौती मांगी। पैसे न देने पर उसे भारी नुकसान भुगतने की धमकी दी। फिर 13 अप्रैल को अलग नंबर से फोन आया जिसमें युवक ने खुद को डड्डी बताया और पैसे की मांग की। उसने कहा कि वह गैंगस्टर है। उसने बहुत से अपराध किए हैं। पैसे दे दो नहीं तो जान से हाथ धोना पड़ेगा। पुलिस ने बताया कि शिकायत के आधार पर मामले में आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज करके आगे की जांच शुरू कर दी है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *