महिला सशक्तिकरण के लिए राष्ट्रीय अधिवेशन में करूणा यादव सम्मानित

भिलाई | अखिल भारतवर्षीय यादव महासभा के राष्ट्रीय अधिवेशन में महिला सम्मान समारोह का आयोजन नोएडा, उत्तर प्रदेश में रविवार को किया गया। इसमें देश के विभिन्न राज्यों यादव मातृ​शक्तियां बड़ी संख्या में शामिल हुईं। इस अवसर पर छत्तीसगढ़ के दुर्ग जिले में 10 वर्षों से महिला सशक्तिकरण को बढ़ावा देने वाली गोपिका दुग्ध उत्पादक सहकारी समिति दुर्ग और श्री कृष्णा भगवान मंदिर अहीर समाज रायपुरा ट्रस्ट की अध्यक्ष करूणा यादव का सम्मान किया गया। उन्हें श्रीफल, पुष्पहार, शाल व प्रतीक चिन्ह भेंट किया गया। करूणा ने अशिक्षित, गरीब, बेरोजगार यादव महिलाओं को दुर्ग शहर में संगठित कर स्वरोजगार का अवसर प्रदान करवाने के लिए पैतृक व पारंपरिक व्यवसाय दुग्ध उत्पादक करने को प्रेरित किया है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *