महिला सुरक्षा के लिए कालिका पेट्रोलिंग यूनिट गठित:एसपी व एएसपी ने हरी झंडी दिखाकर टीमों को किया रवाना

मुख्यमंत्री बजट घोषणा के तहत महिलाओं और बालिकाओं की सुरक्षा के लिए जिला स्तर पर कालिका पेट्रोलिंग यूनिट का गठन किया गया है। जिसे एसपी राजकुमार चौधरी, एएसपी राजेश चौधरी, एएसपी राकेश शर्मा ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। इस दौरान एसपी राजकुमार चौधरी ने कहा कि कालिका पेट्रोलिंग यूनिट महिलाओं और बालिकाओं के खिलाफ होने वाले अपराधों पर प्रभावी अंकुश लगाएगी। इसके माध्यम से संवेदनशील स्थानों पर सुरक्षा व्यवस्था मजबूत होगी। साथ ही महिलाओं को सुरक्षित माहौल प्रदान किया जाएगा। पेट्रोलिंग यूनिट में प्रशिक्षित पुलिसकर्मियों को तैनात किया गया है, जो हर समय सतर्क रहकर कानून-व्यवस्था बनाए रखने का काम करेंगे। स्कूल, धार्मिक स्थल, कॉलेज, बाजार, सिनेमा हॉल, मॉल, पार्क, पर्यटन स्थल और संवेदनशील स्थानों पर महिलाओं की सुरक्षा और मनचलों को सबक सिखाने के लिए पुलिस ने कालिका पेट्रोलिंग यूनिट का गठन किया है। जिसमें नीली यूनिफॉर्म पहने महिला कॉन्स्टेबल ब्लैक स्कूटी के साथ तैनात होगी। कालिका पेट्रोलियम टीम की एक अलग से स्पेशल ड्रेस बनाई गई है। यूनिफॉर्म ब्लू कलर की होगी। जिस पर कालिका का मोनोग्राम लगा होगा। शर्ट के पीछे भी नियॉन कलर से कालिका पेट्रोलिंग टीम का मोनोग्राम होगा। इस टीम के लिए स्पेशल टोपी भी बनाई गई है। इस पर भी कालिका मोनोग्राम होगा। टीम की स्कूटी काले रंग की और हेलमेट भी काले रंग का होगा। हेलमेट और स्कूटी पर भी कालिका पेट्रोलिंग टीम का मोनोग्राम लगा होगा। टीम के पास होगा वायरलेस किट
इस स्पेशल पुलिस टीम के पास वायरलेस किट होगा। वायरलेस पर सूचना मिलते ही टीम उस दिशा में पहुंचेगी। मोबाइल पर महिला हेल्पलाइन नंबर से आने वाली कॉल भी वायरलेस पर ट्रांसफर हो जाएगी। इस स्पेशल टीम का सुपरविजन महिला अपराध अनुसंधान सेल के एएसपी द्वारा किया जाएगा। इस स्पेशल टीम को महिला सुरक्षा के लिए अहम माना जा रहा है। ​​​​​​​

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *