महिला से घर में की छेड़छाड़, पड़ोसियों ने 2 को पकड़ लिया

लुधियाना| घर में सो रही महिला के साथ पड़ोसी समेत 3 लोगों ने छेड़छाड़ की है। 28 वर्षीय महिला ने जब मदद के लिए शोर मचाया तो आसपास के अन्य लोगों ने आकर महिला का बचाव करते हुए 2 आरोपियों को पकड़ लिया। जबकि तीसरा आरोपी फरार हो गया। वारदात छावनी मोहल्ले की एक कॉलोनी में रात करीब 10 बजे हुई है। थाना डिवीजन-4 की पुलिस को महिला के पति ने बताया कि आरोपी प्रदीप कुमार उनका पड़ोसी है। वे सभी किराये के मकान में रहते हैं। 6 मई को कुछ लोग प्रदीप कुमार के कमरे में आकर दिनभर शराब पी रहे थे। उन्हें कई बार मना किया, लेकिन वे नहीं माने। उसके बाद वे खुद रात 9 बजे काम के लिए फैक्ट्री चले गए। शिकायतकर्ता पति के जाने के बाद नशे में धुत आरोपी उनकी प|ी के कमरे में घुस गए। उस समय महिला के साथ उनका 3 साल का बच्चा भी था। दोनों कमरे में सो रहे थे। तभी आरोपियों ने सो रही महिला के साथ जबरदस्ती करने की कोशिश की। इसी बीच महिला ने शोर मचा कर लोगों को इकट्ठा कर सारी आपबीती बताई। उसके बाद लोगों ने आरोपियों को पीटते हुए दिनेश कुमार, सुरेश कुमार को पकड़ लिया जबकि मुख्य आरोपी प्रदीप (मदन लाल) भाग गया। जांच अधिकारी कुलवीर राज ने बताया कि पकड़े आरोपी दिनेश कुमार वासी बसंत नगर, सुरेश कुमार वासी गोपाल नगर को रिमांड पर लिया है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *