महिला से छेड़छाड़, आरोपी का जुलूस निकालकर जेल भेजा

भास्कर न्यूज | बैकुंठपुर कोरिया जिला मुख्यालय में महिलाओं की सुरक्षा से खिलवाड़ करने वाले एक को पुलिस ने सबक सिखाया है। बस स्टैंड में युवती से अभद्र व्यवहार करने वाले टैक्सी चालक अरसत खान को पुलिस ने न केवल गिरफ्तार किया, बल्कि शहर के मुख्य मार्गों पर उसकी परेड भी निकाली। मामला 26 जनवरी की शाम का है। आरोपी अरसत खान ने बस स्टैंड के पास युवती के साथ छेड़छाड़ की। पीड़िता ने डरने के बजाय हिम्मत दिखाई और आरोपी की हरकतों का वीडियो बना लिया। सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल होते ही शहरवासियों में आक्रोश फैल गया। इसके बाद पीड़िता ने सिटी कोतवाली पहुंचकर मामला दर्ज कराया। पुलिस ने 28 जनवरी को आरोपी को धर दबोचा। गिरफ्तारी के बाद पुलिस उसे पैदल घुमाते हुए थाने ले गई, जिसे देखने के लिए लोगों की भीड़ उमड़ पड़ी। थाना प्रभारी विपिन लकड़ा ने कहा कि महिलाओं की सुरक्षा सर्वोपरि है। यह परेड उन तमाम मनचलों के लिए चेतावनी है जो कानून को हल्के में लेते हैं। पुलिस ने आरोपी को न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *