महिला से छेड़छाड़ करने वाला गिरफ्तार:बलरामपुर में जंगल में लकड़ी बीनने गई थी पीड़िता, पुलिस ने रिमांड पर भेजा जेल

छत्तीसगढ़ के बलरामपुर जिले में शनिवार को महिला के साथ छेड़छाड़ करने वाले आरोपी युवक को गिरफ्तार किया है। रामचंद्रपुर थाना पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया है। दरअसल, घटना 16 अगस्त 2025 की है। पीड़िता जब लकड़ी लेने जंगल गई थी, तब ग्राम धरमी निवासी 37 वर्षीय दया शंकर यादव ने उसका पीछा किया। आरोपी ने महिला से अभद्र टिप्पणी की और उसका हाथ पकड़कर जमीन पर पटक दिया। पीड़िता किसी तरह वहां से भागने में सफल रही और घर पहुंचकर अपने पति और परिवार को घटना की जानकारी दी। आरोपी ने पीड़िता को थाने में शिकायत न करने की धमकी भी दी और उसके घर के आसपास घूमता रहा। पीड़िता की शिकायत पर पुलिस की कार्रवाई पीड़िता ने अपने पति के साथ थाने पहुंचकर शिकायत दर्ज कराई। पुलिस ने तत्काल कार्रवाई करते हुए मामला दर्ज कर लिया। आरोपी को हिरासत में लेकर पूछताछ की गई, जिसमें उसने अपना जुर्म कबूल कर लिया। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ धारा 74,75 (2-4) और 351(3) BNS के तहत मामला दर्ज कर जेल भेज दिया है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *