महिला से मंगलसूत्र छीन फरार हुए लुटेरे

जालंधर| आदमपुर से जालंधर शॉपिंग करने आई दंपती के साथ होशियारपुर रोड पर दो बाइक सवारों ने महिला का मंगलसूत्र झपट लिया और मौके से फरार हो गए। मामले की शिकायत थाना रामामंडी पुलिस को दी गई है। जानकारी देते हुए पीड़ित कुमार ने बताया कि वह आदमपुर एयरफोर्स में काम करते हैं। पत्नी के साथ और बच्चे के जन्म दिन की शॉपिंग करने के लिए आए थे। खरीदारी कर वापस जा रहे थे कि दो युवक उनकी बाइक के करीब आए और एकदम से पत्नी के गले में पहना मंगलसूत्र झपट कर फरार हो गए। इस दौरान काफी शोर मचाया। लेकिन लुटेरे काबू नहीं आए। थाना रामामंडी की पुलिस ने शिकायत दर्ज कर लुटेरों को पकड़ने के लिए सीसीटीवी भी चेक करने शुरू कर दिए हैं।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *