भास्कर न्यूज | बैकुंठपुर/पटना अनपढ़ महिला से 22 लाख रुपए की ठगी करने वाले आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार लिया है। मामला पटना थाना क्षेत्र का है। एसपी रवि कुमार कुर्रे ने बताया कि जिला सूरजपुर निवासी आरोपी संतोष को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया है। अपराध दर्ज कर 24 घंटे के भीतर आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। एसपी ने बताया कि पटना निवासी रिखी मुनी पंडो पति राजलाल एसईसीएल में कार्यरत था। उन्होंने नौकरी के दौरान बीमार पड़ने की वजह से रिजाइन कर दिया। इसके बाद उसे 26 लाख रुपए मिले। राजलाल ने पांडवपारा सेंट्रल बैंक बैकुंठपुर एसबीआई में 4 लाख एफडी करा पत्नी को नॉमिनी बनाया था। इसी बीच पति की मौत हो गई। पैसों की जरूरत पड़ने पर पीड़िता ने अपने पड़ोसी मोहन यादव को एफडी तोड़कर पैसा निकालने की बात कही। जिस पर उसने आरोपी संतोष राजवाड़े से परिचय कराया। आरोपी के द्वारा पीड़िता को बैंक ले जाने के बाद फार्म में साइन करा घर छोड़ा दिया जाता है। जबकि उसने एफडी तोड़कर पैसे को बचत खाता में जमा कराने के लिए सहयोग मांगा। आरोपी ने बैंक से रुपए अपनी मां और पत्नी के नाम ट्रांसफर कराने के साथ ही कई बार में 10-10 हजार रुपए निकाल कुल 4 लाख रुपए निकाल लिए। वहीं पीड़िता के खाते से 9 लाख रुपए भारतीय जीवन बीमा की अलग-अलग पॉलिसी ले ली और पीड़िता की बेटी के अवयस्क होने की स्थिति में आरोपी स्वयं को नॉमिनी बनाया दिया।


