महिला RTO इंस्पेक्टर और ट्रक ड्राइवर के बीच झड़प:बाल खींचती और धक्का देते आई नजर, VIDEO आए सामने

चित्तौड़गढ़ जिले के भीलवाड़ा बॉर्डर स्थित गंगरार टोल नाके के पास बुधवार सुबह RTO (क्षेत्रीय परिवहन कार्यालय) की महिला इंस्पेक्टर मुक्ता सोनी और ट्रक ड्राइवर के बीच झड़प हो गई। इस मामले के वीडियो भी सामने आए है।
इन वीडियो में महिला इंस्पेक्टर ट्रक ड्राइवर के बाल खींचती और उसे धक्का देती नजर आ रही है। वहीं दूसरे वीडियो में लोगों को सजग करते हुए वीडियो बनाती हुई भी ​दिख रही है। 2 वीडियो आए है सामने
पूरे मामले के 2 वीडियो सामने आए है। एक वीडियो में दिख रहा है कि एक ट्रक खड़ा है और उसके पास RTO की महिला अधिकारी मुक्ता सोनी खड़ी हैं। कुछ ही पलों में वह ट्रक ड्राइवर पर भड़क जाती हैं। ड्राइवर अपनी फाइल मांग रहा होता है, वहीं इंस्पेक्टर उससे चाबी मांगती हैं और कहती हैं कि गाड़ी को साइड में लगाओ। इस दौरान जब वहां मौजूद लोगों ने वीडियो बनाना शुरू किया, तो मुक्ता सोनी खुद भी वीडियो बनाने लगती हैं। वहीं, दूसरे वीडियो में ट्रक ड्राइवर को बालों से पकड़कर झटक देती है और धक्का देती है। जयपुर से माल लेकर जा रहा था ट्रक ड्राइवर
ट्रक ड्राइवर की पहचान उत्तर प्रदेश निवासी नाजिम खां के रूप में हुई है। वह जयपुर से मुंबई की ओर माल लेकर जा रहा था। रास्ते में गंगरार टोल पर उसे RTO की चेकिंग के लिए रोका गया।
गंगरार थाने के प्रभारी डीपी दाधीच के अनुसार, RTO का उड़नदस्ता टोल के पास खड़ा था और मुक्ता सोनी ट्रक की जांच कर रहीं थीं। उसी दौरान ड्राइवर ने ट्रक को बीच सड़क पर खड़ा कर दिया और भागने की कोशिश की। टीम ने उसे पकड़ लिया, चाबी ली और गाड़ी को साइड में लगाया। आरोपी ड्राइवर को गिरफ्तार कर पाबंद किया गया। लोगों ने झड़प वाली कार्रवाई करने से किया मना
इन वीडियो में नजर आ रहा है कि RTO इंस्पेक्टर मुक्ता सोनी अचानक ट्रक ड्राइवर पर गरम हो जाती है और उसके बाल पकड़कर उसे खींचती हुई नजर आती है। वहीं, दूसरे वीडियो में ट्रक ड्राइवर लगातार फाइल मांगता नजर आ रहा है। वहीं मुक्ता सोनी ट्रक की चाबी मांगती हैं और ड्राइवर को धक्का देती हैं। जब मौके पर भीड़ इकट्ठा हो जाती है तो इंस्पेक्टर खुद वीडियो बनाने लगती हैं और ड्राइवर को धमकाती हैं।
वहीं मौके पर मौजूद कुछ लोगों ने महिला अधिकारी को इस तरह झड़प वाली कार्रवाई करने से मना किया तो बोली कि अगर ड्राइवर गाड़ी चढ़ाकर निकल जाता तो क्या होता? पुलिस ने ट्रक ड्राइवर को हिरासत में लिया
घटना के बाद गंगरार थाने में महिला अधिकारी ने ड्राइवर के खिलाफ शिकायत दर्ज करवाई। ड्राइवर नाजिम को पुलिस पकड़कर थाने लाई और धारा 151 के तहत पाबंद कर दिया गया। यानि कि उसे शांतिभंग करने की आशंका के चलते पुलिस ने हिरासत में लिया। RTO इंस्पेक्टर मुक्ता सोनी का कहना है…
जब इस पूरे मामले में RTO इंस्पेक्टर मुक्ता सोनी से बात हुई तो उन्होंने बताया कि उन्होंने ड्राइवर को हाथ दिखाकर रुकने का इशारा किया था, लेकिन वह ट्रक को तेज रफ्तार से चलाता हुआ बीच सड़क पर खड़ा कर देता है और चाबी लेकर भागने लगता है। इस वजह से उसे भाग कर पकड़ना पड़ा और पुलिस को सौंपा गया।
उनका कहना था कि अगर ट्रक वहां किसी को टक्कर मार देता, तो हिट एंड रन केस बनता और स्थिति गंभीर हो सकती थी। ड्राइवर टायरों के बीच जाकर लेट गया ताकि चालान ना काटा जाए। वहीं, मुक्ता सोनी ने ड्राइवर द्वारा उनके साथ बदतमीजी करने की भी बात कही। प्रशासनिक प्रतिक्रिया का अभाव
इस पूरे मामले में जब जिला परिवहन अधिकारी दयाशंकर गुप्ता और प्रादेशिक परिवहन अधिकारी नेमीचंद पारीक से संपर्क करने की कोशिश की गई, तो उन्होंने फोन नहीं उठाया। वहीं, ARTO ओमप्रकाश बैरवा का कहना है कि वो 5 दिनों से बाहर है। इससे साफ है कि प्रशासनिक स्तर पर इस मुद्दे पर अभी तक कोई स्पष्ट बयान नहीं आया है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *