महुआडांड़:संगठन के विस्तार और महिलाओं की भागीदारी पर जोर

भास्कर न्यूज | महुआडांड़ डाक बंगला परिसर में सोमवार को कांग्रेस महिला मोर्चा द्वारा सशक्तिकरण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। अध्यक्षता करते हुए जिला महिला मोर्चा अध्यक्ष अनिता देवी ने संगठन के विस्तार और महिलाओं की सक्रिय भागीदारी पर जोर दिया। महुआडांड़ प्रखंड के सभी मुखियाओं एवं कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने अनिता देवी का पारंपरिक माल्यार्पण कर स्वागत किया। कार्यक्रम के दौरान पूर्व मुखिया फ्रिदा कुजूर को प्रखंड महिला मोर्चा अध्यक्ष पद की जिम्मेवारी सौंपी गई। अनिता देवी ने उन्हें पद का प्रमाण पत्र प्रदान करते हुए साथ ही शॉल ओढ़ाकर सम्मानित किया। मौके पर प्रखंड के प्रमुख कंचन कुजुर, मुखिया उषा खलखो, सुषमा कुजूर सहित कांग्रेस के कई वरिष्ठ पदाधिकारी और स्थानीय नागरिक उपस्थित रहे। कार्यक्रम में संगठनात्मक रणनीति और आगामी योजनाओं पर चर्चा की गई।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *