महुआडांड़ | प्रखंड मुख्यालय में चोरों का आतंक बढ़ता जा रहा है। बीते कुछ दिनों में चोरों ने एक ही समय पर सात घरों को निशाना बनाया। इनमें चार घरों में चोरी कर ली गई। तीन घरों में शोर मचने पर चोर भाग निकले। चोरी की घटनाओं से लोगों में डर और गुस्सा है। स्थानीय लोगों ने एसपी और पुलिस से चोरों की जल्द गिरफ्तारी की मांग की है। चोरी की घटनाएं संदीप कुमार के पोस्ट ऑफिस, मनोज टेंट हाउस, अर्पण ज्वैलरी, उमा डीलर, रूपा ज्वैलरी, रामप्रवेश गुप्ता के किरायेदार और उपेन्द्र कुमार की वेल्डिंग दुकान में हुई हैं।


