महू में ASI ने सुसाइड किया:रात 2 बजे तक परिवार से बात की, सुबह फंदे पर लटका मिला शव; धार में पदस्थ थे

महू के किशनगंज थाना क्षेत्र में एक एएसआई का शव घर में फंदे पर लटकता मिला है। एएसआई अजीत मालवीय (40) धार जिले के सरदारपुर थाने की रिंगनोद चौकी में पदस्थ थे। पत्नी रानी मालवीय ने बताया कि रात करीब 2 बजे तक उन्होंने परिवार के साथ सामान्य बातचीत की और सोने चले गए। सोमवार सुबह 11 बजे तक जब वह कमरे से बाहर नहीं निकले, तो मैंने दरवाजा खोलकर देखा तो वह रोशनदान के एंगल पर दुपट्टे से फांसी पर लटके थे। हमने फौरन दुपट्टा काटकर शव को नीचे उतारा और पुलिस को सूचित किया। जानकारी के मुताबिक मालवीय की रविवार को धार भोजशाला में ड्यूटी लगी थी। ड्यूटी खत्म कर वो महू आए थे। यहां शांति नगर में वे पत्नी और 10 साल की बेटी के साथ रहते थे। वह मूल रूप से इंदौर सिरपुर के रहने वाले थे। ससुराल महू में है। कोई सुसाइड नोट नहीं मिला
किशनगंज थाना प्रभारी कुलदीप खत्री ने बताया कि घटनास्थल से कोई सुसाइड नोट नहीं मिला है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए सोमवार दोपहर 3 बजे सिविल अस्पताल भिजवाया है। फिलहाल जांच जारी है। आत्महत्या की वजह अब तक पता नहीं चल पाई है। ये खबर भी पढ़ें- इंदौर में लेडी कॉन्स्टेबल ने किया सुसाइड इंदौर के बाणगंगा इलाके में किराए से रहने वाली एक महिला कॉन्स्टेबल ने अपने कमरे में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। उसके फोन कॉल रिसीव नहीं करने पर एक दोस्त शनिवार रात उसके रूम पहुंचा तो वह फंदे पर लटकी मिली। उन्होंने परिवार को सूचना दी। पढ़ें पूरी खबर…

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *