महेश्वर-मंडलेश्वर मार्ग पर हादसा, दो युवकों की मौत:एक गंभीर घायल, खरगोन रेफर; अज्ञात वाहन ने बाइक को मारी थी टक्कर

महेश्वर-मंडलेश्वर मार्ग पर सोमवार शाम 7:30 बजे अज्ञात वाहन ने बाइक को टक्कर मार दी। इस हादसे में दो युवकों की मौत हो गई और एक युवक गंभीर घायल हो गया। दोनों मृतक मंडलेश्वर के निवासी थे। पुलिस घटना की जांच कर रही है। टक्कर से बाइक क्षतिग्रस्त पुलिस के अनुसार, तीनों युवक एक ही बाइक पर सवार थे। महेश्वर-मंडलेश्वर रोड पर वाहन की टक्कर इतनी जोरदार थी कि बाइक पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई। स्थानीय लोगों और पुलिस के पहुंचते ही जय विजय, वार्ड नंबर 13, मंडलेश्वर की घटनास्थल पर ही मौत हो चुकी थी। वहीं घायल अमित पिता जुगनू, नवलपुरा, मंडलेश्वर और दुर्गेश को महेश्वर अस्पताल ले जाया गया, लेकिन रास्ते में अमित ने दम तोड़ दिया। गंभीर रूप से घायल दुर्गेश को प्राथमिक उपचार के बाद खरगोन रेफर कर दिया गया है। वाहन की तलाश जारी थाना प्रभारी जगदीश गोयल ने बताया कि अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर दिया गया है। पुलिस वाहन की तलाश में जुटी है, जो टक्कर मारने के बाद फरार हो गया। दोनों मृतक युवक मंडलेश्वर के निवासी थे, जिससे कस्बे में शोक की लहर फैल गई है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *