महेश्वर में 51 हजार दीपों से जगमगाया राधा प्रेम सरोवर:श्री राधा विनोद बिहारी जू के पाटोत्सव का शुभारंभ, वृंदावन से आए संत

महेश्वर के गांव चोली (देवगढ़ चोली) में श्री राधा विनोद बिहारी बिहारनि जू के पाटोत्सव की शुरुआत हुई। इस खास मौके पर राधा प्रेम सरोवर और प्राचीन गौरी सोमनाथ मंदिर को 51,000 दीयों से रोशन किया गया, जिससे पूरा परिसर जगमगा उठा। शाम ढलते ही जब हजारों दीपक एक साथ जलाए गए, तो राधा प्रेम सरोवर का पानी सुनहरी चमक से भर गया। इस अद्भुत नजारे ने गांव में दीवाली जैसा माहौल बना दिया। इस अलौकिक दृश्य को देखने और दीपदान करने के लिए बड़ी संख्या में लोग जमा हुए। वृंदावन के संतों की मौजूदगी में बही भक्ति की धारा महोत्सव में वृंदावन के प्रसिद्ध संत बाबाजी महाराज अलबेली शरण दास जी विशेष रूप से शामिल हुए। उनके सानिध्य में हुए भजनों और महाआरती से पूरा माहौल भक्तिमय हो गया। ‘राधे-राधे’ के जयकारों के बीच हजारों श्रद्धालुओं ने संतों के दर्शन किए और धर्म लाभ लिया। आयोजन में उमड़ी भीड़ इस बड़े आयोजन को सफल बनाने के लिए समिति और ग्रामीणों ने खास इंतजाम किए थे। पाटोत्सव के पहले दिन ही क्षेत्र के हजारों भक्तों की भीड़ उमड़ी, जिन्होंने महाआरती और विशेष सजावट का आनंद लिया।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *