जयपुर के महेश नगर स्थित एक कोचिंग इंस्टीट्यूट में आग लग गई। आग लगने का कारण शॉर्ट सर्किट बताया जा रहा है। सूचना मिलते ही दमकल और पुलिस की टीमें मौके पर पहुंचीं। आग इतनी भीषण थी कि इंस्टीट्यूट में रखा सारा फर्नीचर जलकर राख हो गया। आग की लपटें और धुआं दूर तक दिखाई दे रहा था, जिससे इलाके में हड़कंप मच गया। घटनास्थल पर स्थानीय लोगों और कोचिंग में पढ़ने वाले छात्रों की भारी भीड़ जमा हो गई। दमकल कर्मियों ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर पूरी तरह से काबू पा लिया। किसी के हताहत होने की खबर नहीं है।


