मांगी और भगवा आर पंचायत में मिनी सचिवालय का लोकार्पण:विधायक भायल बोले-ग्रामीणों को पंचायत स्तर पर ही मिलेगी आवश्यक सुविधाएं

पंचायत समिति सिवाना की ग्राम पंचायत मांगी और भगवा आर में नवनिर्मित मिनी सचिवालय भवनों का लोकार्पण सोमवार को किया गया। सिवाना विधायक हमीर सिंह भायल ने लोकार्पण के बाद बाद लोगों को संबोधित किया। लोगों को घर के पास मिलेगी सुविधाएं विधायक भायल ने कहा- राज्य सरकार जनहित में लगातार कार्य कर रही है और ग्रामीण क्षेत्रों में बुनियादी सुविधाओं के विस्तार के लिए प्रतिबद्ध है। लाखों रुपए की लागत से निर्मित इन दोनों भवनों से ग्रामीणों को पंचायत स्तर पर ही आवश्यक सुविधाएं मिल सकेंगी। नई ग्राम पंचायतों के गठन से प्रशासनिक सुविधाएं अब लोगों को उनके नजदीक ही उपलब्ध हो रही हैं। वर्तमान में सिवाना विधानसभा क्षेत्र में 36 नई ग्राम पंचायतें और एक नवीन पंचायत समिति पादरू का गठन किया गया है। इससे विकास कार्यों में और अधिक तेजी आएगी तथा ग्रामीण जनता को विभिन्न सरकारी सेवाओं का लाभ कम दूरी पर ही प्राप्त हो सकेगा। योजनाओं की भी दी जानकारी कार्यक्रम के दौरान विकास रथ के माध्यम से राजस्थान सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं और विकास कार्यों की जानकारी भी जनता को दी गई। लोकार्पण कार्यक्रम में महेश बी. चौहान, वीर सिंह सेला, मसरा राम देवासी, गौतम सिंह राजपुरोहित, जेठू सिंह तेलवाड़ा, तुलसी देवी मेघवाल, प्रशासक मांगी एवं भगवा आर सहित क्षेत्र के सैकड़ों ग्रामीणजन मौजूद रहे।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *