मांगों को लेकर 17 को विधानसभा का घेराव करेंगे एनएचएम के संविदाकर्मी

भास्कर न्यूज | बालोद नियमितिकरण, वेतनवृद्धि सहित अन्य मांगों को लेकर छत्तीसगढ़ प्रदेश एनएचएम कर्मचारी संघ के बैनर तले जिले के संविदा कर्मचारियों ने शुक्रवार को भाजपा जिलाध्यक्ष चेमन देशमुख को ज्ञापन सौंपा। जिलाध्यक्ष खिलेश कुमार साहू ने बताया कि प्रदेश संघ के शेड्यूल अनुसार जिला स्तर पर भी विरोध प्रदर्शन कर रहें है। 12 से 16 जुलाई तक कार्यस्थल पर काली पट्टी बाँधकर कार्य करेंगे। 16 जुलाई को विशेष ज्ञापन दिवस के बाद 17 जुलाई को रायपुर में विधानसभा घेराव प्रस्तावित है। संघ की प्रमुख मांगों में नियमितीकरण, 27% वेतन वृद्धि, ग्रेड पे निर्धारण, स्थानांतरण नीति लागू करना, सेवा शर्तों में सुधार, अन्य विभागों के समकक्ष सुविधाएं सहित अन्य मांगें शामिल हैं।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *