मांझे से युवक के होठ कटे:बाइक से जा रहा था ऑफिस; आदर्श नगर इलाके में हुआ हादसा

जयपुर में मांझे से एक युवक के होठ कट गए। जानकारी के मुताबिक युवक बाइक से अपने ऑफिस जा रहा था। उसी दौरान मांझा उसके चेहरे के सामने आ गया। गलता गेट निवासी कुलदीप राजोरिया बुधवार को ऑफिस जाते समय आदर्श नगर में मांझे के चपेट में आ गए। इससे इनके गालों के दोनों और होठो के पास कट गया। जिसके लिए उन्होंने ट्रोमा सेंटर में पहुंचकर टांके लगवाए। उन्होंने बताया- कि वह अपने ऑफिस जा रहे थे। इस दौरान जब वह बाइक चलाते समय मांझा आ गया, जिससे उनके होठों के पास का दोनों और हिस्सा कट गया। जिसके बाद उन्हें टांके लगवाने पड़े। उन्होंने बताया- हादसे के दौरान उन्होंने हेलमेट लगा रखा था लेकिन उसका शीशा ऊपर कर रखा था। जिससे अचानक मांझा आने से कट लग गया। इस दौरान होठों से खून बहने लगा जिसे रूमाल लगाकर रोकने के प्रयास किया। हादसे के बाद मैंने अपने भाई को फोने करके आपबिती बताई जिसके बाद भाई मुझे इलाज के लिए एसएमएस के ट्रॉमा सेंटर लेकर आए है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *