मांझे से सुरक्षा के लिए 50 से ज्यादा वाहनों पर लगाए एंटी डोर प्रोटेक्टर

पतंग उत्सव पर शहर में सड़क पर आवागमन करने वाले नागरिकों की सुरक्षा को दृष्टिगत रखते हुए उज्जैन पुलिस द्वारा डोर से सुरक्षा के लिए एक विशेष जनहितकारी अभियान संचालित किया गया। इस अभियान का उद्देश्य दोपहिया वाहन चालकों को उड़ती हुई पतंग के मांझे से होने वाली संभावित दुर्घटनाओं एवं गंभीर चोटों से सुरक्षित रखना है। उज्जैन पुलिस द्वारा इस अभियान के अंतर्गत 50 से ज्यादा दोपहिया वाहनों पर एंटी डोर प्रोटेक्टर लगाए, जो वाहन चालकों के लिए एक प्रभावी सुरक्षात्मक उपाय है। इससे गले, चेहरे एवं हाथों पर होने वाली गंभीर चोटों की आशंका को काफी हद तक कम किया जा सकता है। यह अभियान पुलिस अधीक्षक प्रदीप शर्मा की उपस्थिति में हुआ।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *