नेपानगर क्षेत्र के ग्राम मांडवा में सोमवार को सरपंच पद का निर्वाचन हुआ। आदिवासी महिला भारती बाई सिलदार 9 वोट हासिल कर सरपंच बनी। मैदान में कुल 3 उम्मीदवार थे। भारती को 9 वोट मिले, जबकि अन्य उम्मीदवार दयाराम राय सिंग, मुन्नी बाई उमेश को चार वोट मिले। दरअसल, मांडवा में सरपंच का पद खाली थी। पिछले सरपंच को घोटाले के बाद हटाया गया था दरअसल, ग्राम पंचायत मांडवा में पिछले साल संबल योजना घोटाला उजागर हुआ था। यहां पात्रों की बजाए अपात्रों, अपने रिश्तेदारों को संबल योजना का लाभ पहुंचाने का मामला सामने आया था। नेपानगर थाना पुलिस ने 2023 में ग्राम पंचायत मांडवा में हुए 16 लाख रूपए के घोटाले के मामले में उप सरपंच संजय उर्फ भाया पिता डोंगरसिंग जाधव, तत्कालीन सचिव सुनिल पटेल और तत्कालीन सरपंच तुलसीराम को गिरफ्तार किया था। सरपंच और उप सरपंच के पद से हटा दिया गया था, जबकि सचिव को सेवा से बर्खास्त कर दिया गया था। तब से ही पंचायत में सरपंच का पद खाली थी। अब यहां चुनाव कराया गया।


