मांडवा रोड पर बना दिया अवैध स्पीड ब्रेकर

सिरोही | मांडवा हनुमान चौराहा से मांडवा गांव तक बीच रास्ते पर मुख्य सड़क पर अवैध स्पीड ब्रेकर ठोस और एकदम खड़ा बनवाया है, जिससे कई गांवों के लोगों को परेशानी हो रही है और दुर्घटना की आशंका बनी हुई है। 181 पर शिकायत की तथा पीडब्ल्यूडी एईएन को अवगत करवाया, कोई करवाई नहीं की जा रही है। इस सड़क पर 3 शिक्षण संस्थान हैं और एक मोड है। एक रोड क्रॉस है, जहां स्पीड ब्रेकर नहीं बनाकर मुख्य सड़क पर बना दिया। – अमृत लाल माली, मांडवा जिले के ग्राम पंचायत धनारी के गालियां गांव में दिन में भी रोज लाइट्स जल रही है। जिम्मेदारों का ध्यान नहीं दिया जा रहा है। धनारी के राजस्व ग्राम गोलियां में वार्ड 12 में रोड लाइट दिन को जलती है। पंचायत को राजस्व का नुकसान हो रहा है। ग्रामीणों की ओर से पूर्व में भी ग्राम पंचायत विकास अधिकारी धनारी को अवगत करवाने के बाद भी समस्या का समाधान नहीं हो रहा है। – पृथ्वीराज मेघवाल, गोलिया सिरोही | जिले के आबूरोड शहर में रेलवे तिरंगा हिल ऑफिस के पास एवं रेलवे हॉस्पिटल से नजदीक जाने वाले रोड की हालत इतनी खराब है कि यहां से गुजरना जोखिम भरा है। रेल कर्मचारियों को परेशानी का सामना करना पड़ता है। लोगों की समस्या की ओर जिम्मेदारों का ध्यान नहीं जा रहा है। – भरत गोयल, आबूरोड सिरोही | जिले के रेवदर तहसील के मंडार गांव के पीथापुरा रोड पर 8 महीनों से नाली नहीं होने के कारण घरों का गंदा पानी सड़क पर भर रहा है। ऐसे में यहां से गुजरने वाले लोगों को आवागमन में परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। इस संबंध में पंचायत की ओर से कोई ध्यान नहीं दिया जा रहा है। – असलम खान, मंडार आप भी बताना चाहते हैं कि किसी जन समस्या के बारे में… तो उससे जुड़ी डिटेल और फोटो अपने नाम पते के साथ हमें 9950738799 नंबर पर वाट्सएप कीजिए।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *