मां और बेटे पर अटैक, पांच महिलाओं समेत 11 पर केस

जालंधर| आवा मोहल्ला में मां-बेटे पर अटैक करने के आरोप में 5 महिलाओं समेत 11 के खिलाफ थाना-3 में केस दर्ज किया गया है। जख्मी सुमित का प्राइवेट अस्पताल में इलाज चल रहा है। केस में आवा मोहल्ला के मुनीष गिल उर्फ मेशा, सिमरन, भारती, रजनी, कृष्णा, साबी, अमरीक नगर के विशाल शर्मा, साबी व निक्का कशयप, मुसलमाना कॉलोनी के जशनदीप सिंह भोला और निक्की वासी पंजपीर चौक को आरोपी बनाया गया है। 45 साल की सुदेश ने कहा-11 जनवरी को एक साजिश के तहत उनके मोहल्ले में रहते मनीष गिल ने अपनी गैंग के साथ अटैक कर उसे के बेटे सुमीत को बुरी तरह से जख्मी कर दिया। इस बीच उस पर भी अटैक किया गया। बेटा बुरी तरह से जख्मी हो गया था।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *