मां की अस्थियां लेकर जा रहे 3 बेटों की मौत:बुंदेलखंड एक्सप्रेस-वे पर स्लीपर बस से टकराई बोलेरो, भतीजे की भी जान गई

हमीरपुर में मां की अस्थि लेकर जा रहे चार भाइयों की मौत हो गई। इनमें से तीन सगे भाई थे। परिवार के तीन लोग घायल हैं। मां की 7 दिसंबर को कैंसर के चलते मौत हुई थी। आज सुबह परिवार महोबा से बोलेरो में अस्थियां लेकर प्रयागराज जा रहा था। बुंदेलखंड एक्सप्रेसवे पर कोहरे के चलते स्लीपर बस ने बोलेरो को पीछे से टक्कर मार दी। हादसा इतना दर्दनाक था कि एक युवक का चेहरा पिस गया। चचेरा भाई लाश के पास बैठकर रोता हुआ नजर आया। बोलेरो भी बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई। हादसा हमीरपुर के इचौली गांव के पास हुआ। सूचना पर पहुंची पुलिस ने कार के दरवाजे तोड़कर शवों को बाहर निकाला और घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया। चारों भाइयों की मौत की खबर सुनकर घरवाले मौके पर पहुंचे। युवकों की पत्नियां और उनकी बहन रोकर बेसुध हो गईं। मृतक महोबा के गयोडी गांव के रहने वाले थे। हादसे से जुड़ी तस्वीरें देखिए- गुजरात के टूरिस्ट चारधाम यात्रा पर जा रहे थे
बस में सवार यात्री भगत भाई ने बताया- बस में 48 यात्री सवार थे, जो गुजरात से चित्रकूट होते हुए चारधाम यात्रा पर निकले थे। बस सवार सभी सुरक्षित हैं। उन्हें एक्सप्रेसवे के रेस्ट एरिया में ठहराया गया है, जहां दूसरी बस की व्यवस्था कराई जा रही है। हादसे में जान गंवाने वाले चारों भाई खेती-किसानी करते थे। चारों के बारे में जानिए…
——————————– ये खबर भी पढ़ेंः- रोडवेज कर्मचारी के बेटे की हत्या:घर के बाहर सीने में गोली मारी, बलिया में CCTV में दिखे आरोपी बलिया में नकाबपोश बदमाशों ने रोडवेज कर्मचारी के बेटे आयुष की घर के बाहर गोली मारकर हत्या कर दी। आयुष (25) शनिवार शाम घर के बाहर टहल रहा था। तभी पहले से घात लगाकर बैठे बदमाशों ने घेर लिया। किसी बात को लेकर उनमें बहस होने लगी। कहासुनी बढ़ने पर उन्होंने आयुष पर ताबड़तोड़ फायरिंग कर दी। पढ़ें पूरी खबर…

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *