मां की डांट के बाद किशोर ने की आत्महत्या:जमशेदपुर में फंदे से लटककर दी जान, छह माह पूर्व पिता की हुई थी मौत

जमशेदपुर स्थित परसुडीह थाना क्षेत्र के सोपोडेरा कुर्मी टोला में एक 17 वर्षीय किशोर ने अपने घर में फंदे से लटककर आत्महत्या कर ली। घटना के बाद इलाके में तनाव का माहौल है। परिजनों के अनुसार, घटना से पहले अंकित की मां ने उसे मोबाइल फोन लेकर बाहर जाने को लेकर डांटा था। बताया जा रहा है कि इसी बात से आहत होकर अंकित मानसिक तनाव में आ गया था। जब उसकी मां ड्यूटी पर चली गई, उसी दौरान अंकित ने यह कदम उठा लिया। कुछ समय बाद परिजनों को घटना की जानकारी मिली। वे आनन-फानन में उसे सदर अस्पताल ले गए, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। परिजनों ने बताया कि अंकित के पिता का करीब छह महीने पहले बीमारी के कारण निधन हो चुका था। इसके बाद से परिवार पहले ही आर्थिक और मानसिक परेशानियों से गुजर रहा था। घटना की सूचना मिलते ही परसुडीह थाना पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और मामले की जांच की जा रही है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *