मां की मौत का सदमा बेटा नहीं कर सका बर्दाश्त:दो दिन पहले हुई मां की मौत से टूटा, माता के अंतिम क्रियाकर्म में गांव जाने से पहले ही दे दी जान

भिलाई में एक युवक ने आत्महत्या कर ली है। युवक मां की मौत का सदमा एक बर्दाश्त नहीं कर पाया और उसने फांसी लगाकर अपनी जान दे दी। घटना भिलाई नगर थाना क्षेत्र की है, जहां सुपेला अंडरब्रिज के पास लगे एक बड़े होर्डिंग टॉवर से युवक का शव लटका मिला। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच की तो उसकी जेब से एक सुसाइड नोट मिला, जिसमें उसने साफ लिखा था कि वह लंबे समय से परेशान है और मां के निधन ने उसे भीतर तक तोड़ दिया है। इसी कारण उसने आत्महत्या जैसा कदम उठाया। बालोद का रहने वाला है युवक
पुलिस के अनुसार मृतक की पहचान चंद्रभान विश्वकर्मा (निवासी ग्राम चौरेला, जिला बालोद) के रूप में हुई है। चंद्रभान भिलाई में एक स्टेशनरी दुकान में काम करता था और रोजाना की तरह शुक्रवार को भी घर से निकला था। लेकिन देर शाम जब वह घर नहीं लौटा, तो परिजन चिंतित हो उठे। कुछ ही देर बाद पुलिस को सूचना मिली कि सुपेला अंडरब्रिज के पास एक युवक का शव फंदे से लटकते देखा गया है। जेब से मिला सुसाइड नोट
मौके पर पहुंची पुलिस टीम ने जांच के दौरान मृतक की जेब से सुसाइड नोट और उसकी मां के तिजनहावन कार्यक्रम का कार्ड बरामद किया। कार्ड में 3 दिसंबर को मां के निधन का उल्लेख था। बताया गया कि शुक्रवार को ही उनके गांव बालोद में तिजनहावन का कार्यक्रम आयोजित किया गया था। चंद्रभान इसी दिन कार्यक्रम के लिए गांव जाने वाला था, लेकिन इससे पहले ही उसने जीवन खत्म करने का फैसला कर लिया। मां के जाने से टूट चुका था
सुसाइड नोट में चंद्रभान ने लिखा था कुछ दिनों से काफी परेशान हूं। मां के गुजर जाने से जिंदगी और भी कठिन लग रही है। इसलिए यह कदम उठा रहा हूं। पुलिस के मुताबिक चंद्रभान अपनी मां से बेहद जुड़ा हुआ था और उनके निधन के बाद से वह गहरे मानसिक तनाव में था। परिजनों ने भी बताया कि पिछले दो दिनों से वह बहुत चुप रहने लगा था। जांच में जुटी पुलिस
पुलिस ने शव को नीचे उतारकर पंचनामा कार्रवाई की और पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया। आगे की जांच की जा रही है। पुलिस का कहना है कि घटना प्रथम दृष्टया आत्महत्या का मामला लग रहा है, लेकिन सुसाइड नोट की जांच और परिजनों से विस्तृत पूछताछ की जाएगी। वहीं जहां पर आत्महत्या की गई है उससे मृतक युवक का पैर भी जमीन से लगा हुआ था। पुलिस हर एंगल से इसकी जांच कर रही है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *