मां की मौत के बाद बेटे ने भी खाया जहर:विदिशा में परिजनों ने पुलिस पर लापरवाही का आरोप लगाया, कार्रवाई की मांग

विदिशा के राजपूत कॉलोनी में 35 वर्षीय सुनील किरार ने आज (मंगलवार) सुबह जहरीला पदार्थ खा लिया। गंभीर हालत में उसे मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया है, जहां उसका इलाज चल रहा है। यह घटना सुनील की मां की मौत के दो दिन बाद हुई है, जिन्होंने दो दिन पहले जहर खाया था और कल इलाज के दौरान उनकी मृत्यु हो गई थी। परिजनों का आरोप है कि सुनील और उसकी मां मारपीट की शिकायत करने कोतवाली थाने गए थे, लेकिन वहां उनकी सुनवाई नहीं हुई। उन्हें कथित तौर पर धक्का देकर थाने से भगा दिया गया, जिसके बाद मां ने थाने के बाहर ही जहरीला पदार्थ खा लिया था। सुनील की बहन ने बताया कि मां के साथ हुए अपमान और भाई को लगातार मिल रही धमकियों के कारण सुनील ने आज यह कदम उठाया। सख्त कार्रवाई की मांग
मेडिकल कॉलेज चौकी प्रभारी सब इंस्पेक्टर रणवीर सिंह ने बताया कि सुनील किरार की मां और पत्नी के बीच विवाद हुआ था, जो थाने तक पहुंचा था। इसी दौरान महिला ने जहर खा लिया था। उन्होंने बताया कि आज सुबह सुनील ने भी मानसिक तनाव के कारण जहरीला पदार्थ खाया है। उसकी हालत नाजुक बनी हुई है और वह बयान देने की स्थिति में नहीं है। परिजनों ने पुलिस और कुछ पड़ोसियों पर मारपीट तथा मानसिक उत्पीड़न का आरोप लगाते हुए सख्त कार्रवाई की मांग की है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *