लुधियाना|बीसीएम स्कूल फोकल पॉइंट में मातृ दिवस बड़े उत्साह के साथ मनाया गया। प्रथम कक्षा से लेकर 8वीं कक्षा के विद्यार्थियों को ऑनलाइन आयोजित की जाने वाली विभिन्न गतिविधियों में भाग लिया।कक्षा पहली दूसरी के विद्यार्थियों द्वारा फोटो फ्रेम्स, तीसरी चौथी के विद्यार्थियों द्वारा कार्ड मेकिंग, कक्षा 5वीं, छठी के विद्यार्थियों ने बुके और 7वीं, 8वीं कक्षा के विद्यार्थियों ने अपनी माता को धन्यवाद पत्र लिखकर मां के प्रति अपने स्नेह और कृतज्ञता प्रकट की। ऑनलाइन फोटो और वीडियो बनाकर अपने शिक्षकों के साथ सांझा किया। विद्यालय प्रिंसिपल नीरू कौड़ा ने बच्चों का उत्साहवर्धन करते हुए उन्हें भविष्य में ऐसी गतिविधियों से जुड़े रहने के लिए प्रेरित किया। हेड अकादमिक सिंपल वर्मा ने कहा कि मां एक पवित्र शब्द है जो प्यार, त्याग और समर्पण का प्रतीक है।


