नारायणपुर|नारायणपुर थाना क्षेत्र के मुर्गाडीह गांव में शनिवार दोपहर करीब एक बजे आपसी घरेलू विवाद को लेकर हुई मारपीट की घटना में दोनों पक्ष की चार महिलाएं घायल हो गई। घटना के संबंध में जानकारी देते हुए नारायणपुर थाना क्षेत्र के मुर्गाडीह गांववासी महेंद्र कुमार दास की पत्नी सावित्री देवी ने बताया कि आपसी घरेलू विवाद को लेकर मेरे देवर एवं उनकी पत्नी ने उसके साथ मारपीट की। वहीं इस बात पर हरेंद्र दास ने भी अपने भाई एवं उसकी पत्नी पर मारपीट का आरोप लगाया। हरेंद्र ने बताया कि उसका भाई महेंद्र दास उसे बुलाकर उसके साथ मारपीट आरंभ कर दिया, जब उसकी पत्नी आशा हेम्ब्रम व बेटी नीलम कुमारी उसे बचाने गई तो इन लोगों ने उसके साथ भी काफी मारपीट की। जामताड़ा|मां चंचला वार्षिक महोत्सव को सफल बनाने के लिए एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। शनिवार को करमाटांड़ प्रखंड अंतर्गत सरस्वती शिशु विद्या मंदिर परिसर में आयोजित बैठक में मुख्य अतिथि के रूप में महोत्सव समिति के अध्यक्ष वीरेंद्र मंडल सम्मिलित हुए। बैठक में आगामी 16, 17 और 18 जनवरी को होने वाले 12वीं वार्षिक महोत्सव के सफल आयोजन की दिशा में विस्तृत चर्चा की गई। सभी उपस्थित सदस्यों ने अपने-अपने योगदान की बात करते हुए महोत्सव को और भव्य बनाने का संकल्प लिया। महोत्सव समिति अध्यक्ष वीरेंद्र मंडल ने कहा मां चंचला महोत्सव को ऐतिहासिक बनाने के लिए जामताड़ा वासियों का समर्थन और सहयोग जरूरी है। इस वर्ष हम 16, 17 और 18 जनवरी को त्रिदिवसीय महोत्सव का आयोजन कर रहे हैं और हमें पूरा विश्वास है कि इस महोत्सव में सभी वर्ग के लोग और संस्थान बढ़-चढ़कर भाग लेंगे। उन्होंने यह भी बताया कि इस महोत्सव के तहत 16 जनवरी को आयोजित होने वाली मां चंचला कलश शोभा यात्रा में सरस्वती शिशु विद्या मंदिर के छात्र-छात्राएं प्रमुख रूप से भाग लेते हैं, जो हर साल सराहनीय होता है।


