मां चिंतपूर्णी सेवक सभा की ओर से संकीर्तन

अमृतसर| मां चिंतपूर्णी सेवक सभा की ओर से हर महीने आयोजित होने वाला संकीर्तन कार्यक्रम इस बार नमक मंडी स्थित मां चिंतपूर्णी मंदिर में श्रद्धा और भक्ति भाव के साथ संपन्न हुआ। कार्यक्रम में प्रसिद्ध भजन गायक नवल कुमार वर्मा ने मां चिंतपूर्णी का गुणगान कर भक्तों को आध्यात्मिक आनंद से भर दिया। संकीर्तन के दौरान पूरा मंदिर परिसर “जय मां चिंतपूर्णी” के जयकारों से गूंज उठा। भजनों की मधुर लय पर श्रद्धालु झूमते नजर आए और मां की भक्ति में लीन होकर संकीर्तन का आनंद लेते रहे। कार्यक्रम के दौरान विधायक कुंवर विजय प्रताप सिंह की टीम के सदस्य एवं समाजसेवी अनुज खेमका को प्रसिद्ध भजन गायक नवल वर्मा और उनकी टीम द्वारा विशेष रूप से सम्मानित किया गया। इसके अलावा मुकेश कुमार, राजन झा, गुल्लू, अरुण चौधरी, कपीश खेमका, सिद्धार्थ अग्रवाल, कृष्ण नय्यर, अश्वनी जोशी सहित अन्य गणमान्य व्यक्तियों को माता जी की चुनरी भेंट कर सम्मानित किया गया।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *