मां जानकी के जन्मोत्सव पर श्री रामचरितमानस का पाठ-भंडारा

भास्कर न्यूज | अमृतसर मां जानकी के जन्मोत्सव के पावन अवसर पर सनातन प्रेमियों की ओर से छावनी में श्री रामचरितमानस का पाठ एवं भंडारा किया गया। इस मौके पर उपस्थित मातृशक्तियों एवं बालिकाओं को श्रीमद् भागवत गीता श्री सुंदरकांड की पुस्तक भेंट कर पाठ करने का संकल्प लिया गया। आयोजन में मुख्य रूप से पहुंचे प्रवासी भलाई बोर्ड पंजाब सरकार के पूर्व वाइस चेयरमैन राम भवन गोस्वामी धर्म जागरण के जिला संयोजक वरिष्ठ अधिवक्ता अशोक भगत, धर्मेंद्र सिंह, सत्यनारायण मिश्रा आदि ने आयोजकों को बधाई दिया। गोस्वामी ने कहा धर्म का अर्थ है सबको साथ लेकर चलना, जहां धर्म नहीं है। वहां लोग यह मानते हैं कि जो बलवान है वह आगे जाएगा और जो दुर्बल है वह भी पीड़ित ही रहेगा। लेकिन हमारा धर्म कहता है कि जो बलवान है उसे दुर्बलों की रक्षा करनी चाहिए। इस मौके पर शिवनारायण पाल, राजकुमारपाल, राम यादव, सूरजपाल, अनुराग शास्त्री, रवि कुमार, विजयकुमार, राजकुमार, राजेश कुमार, नीरज, रामबरन यादव आदि शामिल हुए।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *