अमृतसर| कश्मीर एवेन्यू निवासी महिला ने अपने बेटे समेत 3 लोगों के खिलाफ धोखाधड़ी करते हुए जाली बयाना करवाकर जायदाद हड़पने के आरोप में केस दर्ज कराया है। इस संबंध में मजीठा रोड पुलिस ने केस दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है। कश्मीर एवेन्यू निवासी उषा महाजन ने अपने ही बेटे विनित महाजन, हाथी गेट निवासी जसबीर सिंह और रणजीत एवेन्यू निवासी सौरव सेठ के खिलाफ एकजुट होकर उनकी संपत्ति पर फर्जी दस्तावेजों के जरिए खुर्द-बुर्द करने के आरोप लगाए हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि उक्त तीनों ने मिलकर जाली दस्तखत किए और फर्जी बयाना के माध्यम से संपत्ति हड़पने की नीयत से दस्तावेजों को सरकारी कार्यालय में दाखिल किया। जांच के बाद पुलिस ने उक्त केस दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।


