राजनांदगांव | शरद पूर्णिमा पर कल 6 अक्टूबर की रात पाताल भैरवी मंदिर में जड़ी-बूटी युक्त खीर प्रसादी का वितरण किया जाएगा। दर्शकों के मनोरंजन के लिए छत्तीसगढ़ी सांस्कृतिक लोक कला मंच स्वर धारा का आयोजन होगा। आयोजक मां पाताल भैरवी मंदिर समिति है। छत्तीसगढ़ की संस्कृति ददरिया, कर्मा, पंथी, पंडवानी, भरथरी, लोक गीतों की प्रस्तुति के साथ लोक नृत्य होगा।


