मां बगलामुखी जयंती पर हवन-पूजन, भजनों से गूंजा मंदिर परिसर

लुधियाना| श्री गीता मंदिर विकास नगर में मां बगलामुखी जयंती को धूमधाम से मनाई गई। सुबह से देर रात तक हवन-पूजन हुआ। प्रकांड विद्वान ब्राह्मणों ने विधिवत अनुष्ठान करवाया। सामूहिक हवन के बाद मां की चौकी में संगीतमय गुणगान हुआ। धार्मिक गायिका दीदी मधु प्रिय जी बरसाने ने भजन प्रस्तुत किए। उनके सुंदर भजनों से श्रद्धालु भावविभोर हो गए।समारोह में भगत रामपाल सैनी, भैरो जी के उपासक और साध्वी राजेश्वरी लता महाराज ने धार्मिक प्रवचन दिए। उन्होंने मंदिर निर्माण का इतिहास बताते हुए कहा कि ब्रह्मलीन ऊषा माता ने इस मंदिर का शिलान्यास 7 मई 1991 को किया था। मंदिर सभा ने विशेष जड़ी-बूटियों और हवन सामग्री का प्रबंध किया। यह सामग्री मां बगलामुखी के हवन में प्रयोग होती है। मंदिर के महासचिव प्रदीप ढल ने बताया, मंदिर में सात्विक हवन निस्वार्थ भाव से ब्राह्मणों द्वारा करवाए जाते हैं। अधिकतर सामग्री मंदिर की ओर से डाली जाती है। भंडारे का प्रबंध विनोद सहगल परिवार ने किया। मंदिर सभा के श्री रवींद्र गुप्ता, रजत सूद, राजन उप्पल, पुरुषोत्तम बंसी, पवन अग्रवाल, दीपक गुप्ता, तेजिंदर कपूर, पवन कांत वोहरा, ओम प्रकाश शर्मा मौजूद रहे।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *