मां बगलामुखी धाम में किया यज्ञ

जालंधर | शिव शक्ति मां बगलामुखी धाम, फगवाड़ा रोड में भक्तों की ओर से मां बगलामुखी हवन-यज्ञ श्रद्धापूर्वक आयोजित किया गया। इस अवसर पर धाम के अध्यक्ष पंडित विजय शास्त्री ने वैदिक मंत्रोच्चारण के साथ भक्तों से हवन कुंड में आहुतियां डलवाईं। उन्होंने हवन के माध्यम से भक्तों को संदेश देते हुए कहा कि व्यक्ति को अपने जीवन में धर्म के बुलावे या दान देने के आग्रह का इंतजार नहीं करना चाहिए। बिना बुलाए धर्म स्थल पर जाना और बिना मांगे दान देना ही सबसे बड़ा पुण्य माना गया है। पंडित विजय शास्त्री ने कहा कि धर्म कार्यों में श्रद्धा के साथ उदारता का भाव होना चाहिए, क्योंकि यह भाव व्यक्ति के पुण्य को कई गुना बढ़ा देता है। उन्होंने बताया कि धर्म से ही पुण्य का संचार होता है और समाज में सकारात्मकता आती है। इस अवसर पर पंडित भोला शास्त्री ने गौरी महन्त को सम्मानित किया। महा आरती के उपरांत लंगर प्रसाद का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में कश्मीर सिंह, अनिल जैन, हरप्रीत सिंह, आरज़ू शर्मा, रमा शर्मा, संगीता चतुर्वेदी, प्रशांत, वाणी शर्मा, सुनील शर्मा, तरुण मित्तल, साक्षी शर्मा, गुंजन चतुर्वेदी, पंडित बनवारी शर्मा सहित अन्य श्रद्धालु उपस्थित रहे।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *