मां बगलामुखी धाम में श्रद्धालुओं ने किया श्री शनिदेव महाराज का हवन

भास्कर न्यूज | जालंधर मां बगलामुखी धाम गुलमोहर सिटी में भक्तों की ओर से मां बगलामुखी जी का हवन किया गया। ब्राह्मणों ने मुख्य यजमान संजीव बहल से विधिवत वैदिक रीति के अनुसार पूजन कराया। धाम के संस्थापक नवजीत भारद्वाज ने भक्तों को जपजी साहिब का पाठ करने को कहा। उन्होंने कहा कि बाह्य, स्थूल ध्यान कितना भी लगा लें, कुछ नहीं होगा। अंदर से वासना चुप होगी, तभी सच्चा मौन सधेगा। उन्होंने कहा कि अपने को मिटा दें, हटा दें, दूर करें, तो चिंतन की प्रक्रिया ठीक चलेगी, और सहज ही स्वच्छ प्रकाश मिलेगा और फिर उस पर चलना आसान होगा। हवन के उपरांत मां की आरती एवं लंगर भंडारे का आयोजन किया गया। यहां बलजिंदर सिंह, विवेक अग्रवाल, अमरेंद्र कुमार शर्मा मौजूद रहे। मां बगलामुखी धाम में हवन करते हुए श्रद्धालु।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *