अमृतसर| नारायणगढ़ श्री बाला जी धाम मंदिर में जहां श्री राम परिवार, श्री बाला जी, कैला माता, शिव परिवार समेत अन्य विग्रह स्थापित है। वहीं अब मां बगलामुखी जी की मूर्ति स्थापित करने को लेकर मंदिर ट्रस्टियों की बैठक मंदिर संचालक प्रवेश शर्मा की अध्यक्षता में हुई। इस मौके पर संचालक शर्मा ने कहा कि 12 जुलाई को मंदिर में मां बंगलामुखी मूर्ति की प्राण प्रतिष्ठा पर धार्मिक समारोह होगा। जिसमें ग्वालियर से गुरु सुरेश मौदगिल मुख्य रूप से शामिल होकर भक्तों को आशीर्वाद देंगे। सुबह साढ़े 8 से 12 बजे तक हवन यज्ञ किया जाएगा। इस मौके पर प्रिंस शर्मा, राजन श्रीवास्तव, रोहित शर्मा, रितेश शर्मा, रामपाल शर्मा, संजीव सरना, तरुण दवेसर, पिंकी सरना समेत कई भक्तजन मौजूद रहे।


