मां बगलामुखी यज्ञशाला में 22 से शुरू होगा महायज्ञ

मोगा | स्थानीय कोटकपूरा रोड स्थित मां बगलामुखी यज्ञशाला में आश्विन मास के नवरात्र के शुभ अवसर पर मां बगलामुखी यज्ञशाला में पूजन और महायज्ञ का आयोजन किया जाएगा। मंदिर के संस्थापक आचार्य नंदलाल शास्त्री ने बताया कि यज्ञ पूजन 22 सितंबर से प्रारंभ होकर 1 अक्टूबर तक महायज्ञ का आयोजन होगा। महायज्ञ का समय शाम 4 बजे से 8 बजे तक प्रतिदिन किया जाएगा। 1 अक्टूबर को सुबह 9 बजे कन्या पूजन और संकीर्तन किया जाएगा। उसके बाद 11 बजे पूर्णाहुति डालकर भंडारे का आयोजन होगा। आचार्य नंदलाल शर्मा ने कहा कि कोई भी श्रद्धालु आकर इस महायज्ञ में आहुति डाल सकता है। पूजा सामग्री और हवन सामग्री मंदिर की तरफ से उपलब्ध करवाई जाएगी।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *