मां भगवती मंदिर परिसर में लोगों ने की पूजा

गढ़वा|आज रमजान उल मुबारक के अलविदा जुमा की नमाज अदा की जाएगी। अलविदा जुमा को लेकर विभिन्न मस्जिद इंतजामियां कमेटी के द्वारा तैयारी पूरी कर ली गई है। इस दौरान मस्जिद इंतजामियां कमेटी के द्वारा नमाजियों के लिए वजू का पानी तथा ध्वनि विस्तारक यंत्र की व्यवस्था की गई है। ताकि नमाजियों को किसी प्रकार की परेशानियों का सामना न करना पड़े। गढ़वा शहर के इराकी मोहल्ला स्थित जामा मस्जिद में रमजान उल मुबारक का अलविदा जुमा की नमाज को लेकर मस्जिद इंतजामिया कमेटी के द्वारा विशेष तैयारी की गई है। ताकि नमाजियों को किसी प्रकार की परेशानियों का सामना न करना पड़े। इस संबंध में जानकारी देते हुए जामा मस्जिद इराकी मोहल्ला इंतजामिया कमेटी के सेक्रेटरी तौकीर अहमद ने कहा कि जामा मस्जिद इराकी मोहल्ला में जिला मुख्यालय सहित विभिन्न ग्रामीण क्षेत्र के नमाजी नमाज अदा करने को लेकर मस्जिद में पहुंचते हैं।नमाजियों की अधिक तादाद होने के कारण इंतजामियां कमेटी के द्वारा सारी व्यवस्था की गई है। ताकि नमाजियों को किसी तरह की परेशानियों का सामना न करना पड़े। हुसैनाबाद | अनुमंडल क्षेत्र के हैदरनगर मां भगवती मंदिर परिसर में 30 मार्च से चैती नवरात्र मेला प्रारंभ होना है। वहीं मेला प्रारंभ होने के पूर्व से ही बाहरी लोगों का आना शुरू हो गया है। बुधवार की देर रात लोग स्थानीय देवी धाम परिसर में बिहार व झारखंड के लोग मंदिर परिसर पहुंचकर मां भगवती की पूजा कर मन्नतें मांगी। बता दें कि हैदरनगर देवी धाम मेला में झारखंड, बिहार, उत्तर प्रदेश, छत्तीसगढ़, मध्यप्रदेश, बंगाल व ओडिशा से भी भक्त यहां आते हैं। गढ़वा|सदर प्रखंड के फरठिया गांव में श्री शतचंडी महायज्ञ का भव्य आयोजन किया जा रहा है। इसे लेकर 30 मार्च को कलश यात्रा निकाली जाएगी, जबकि 31 मार्च से 5 अप्रैल तक विशाल महायज्ञ और संध्या प्रवचन का आयोजन होगा। 6 अप्रैल को महाभंडारा के साथ महायज्ञ की पूर्णाहुति होगी। महायज्ञ समिति के सचिव उत्तम चौधरी ने बताया कि तैयारियां जोरों पर हैं। कमिटी के सभी पदाधिकारी व सदस्य इसे सफल बनाने में दिन-रात जुटे हुए हैं। यज्ञ में 50 से अधिक साधु-महात्माओं का आगमन होगा। सात तल्लों की भव्य यज्ञशाला बनाई जा रही है। बच्चों के मनोरंजन के लिए झूला, ब्रेक डांस और नौकायान की भी व्यवस्था की गई है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *